4 नवंबर, 2025, राज्यव्यापी विशेष चुनाव सार्वजनिक सेवा घोषणा

Orange काउंटी के मतदाता रजिस्ट्रार, मतपत्र से आसानी और सुरक्षा के साथ मतदान करने के प्रत्येक मतदाता के अधिकार की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

SANTA ANA, CA 9 अक्टूबर, 2025 4 नवंबर, 2025 को राज्यव्यापी विशेष चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।

इस सप्ताह के प्रारम्भ में Orange काउंटी के सभी सक्रिय पंजीकृत मतदाताओं को मतपत्र भेज दिए गए थे।

इस चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए मतदाताओं के पास चार विकल्प होंगे:

1.    चुनाव दिवस के दिन या उससे पहले मतपत्र को डाक से भेजना (किसी भी डाक खर्च की आवश्यकता नहीं है)। मेलबॉक्स की स्थिति जानने के लिए यहाँ जाएँ ocvote.gov/mail

 

2.    Orange काउंटी में 124 सुरक्षित मतपत्र ड्रॉप बॉक्सों या तीन मतपत्र ड्रॉप स्थानों में से किसी एक का उपयोग करें। जगहों को जानने के लिए यहाँ जाएँ ocvote.gov/dropbox

 

3.    Orange काउंटी के किसी भी मतदान केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से मतपत्र जमा करें। जगह की जानकारी और कार्य के घंटों को जानने के लिए यहाँ जाएँ ocvote.gov/votecenter

 

4.  Orange काउंटी के किसी भी मतदान केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से मतदान करें।

 

Santa Ana स्थित मतदाता पंजीयक कार्यालय में भी एक मतपत्र ड्रॉप बॉक्स है और यह 2025 के राज्यव्यापी विशेष चुनाव के लिए सभी मतदाता सेवाओं के लिए नियमित कार्य समय, सोमवार से शुक्रवार, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए ocvote.gov/about पर जाएँ।

शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर, 32 मतदान केंद्र 31 अक्टूबर 2025 तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। शनिवार, 1 नवंबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक, 66 मतदान केंद्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। चुनाव के दिन, सभी मतदान केंद्र सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।

और अधिक जानकारी के लिए मतदाता हमारी मतदाता हॉटलाइन को 888-OCVOTES या 888-628-6837 पर फोन भी कर सकते हैं।

4 नवंबर, 2025 के राज्यव्यापी विशेष चुनाव के बारे में अन्य विवरण Orange काउंटी रजिस्ट्रार ऑफ वोटर्स की वेबसाइट (ocvote.gov/elections) पर देखे जा सकते हैं।

# # #

 

मतदाता रजिस्ट्रार के बारे में:

मतदाता रजिस्ट्रर Orange काउंटी में चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार हैं, जो संयुक्त राज्य में पाँचवां सबसे बड़ा मतदान न्यायाधिकार है जिसमें 1.9 मिलियन पंजीकृत मतदाता हैं। हम एक काउंटी काउंटी एजेंसी है, जिसे काउंटी के सामान्य कोष से निधि और संघीय सरकार, California राज्य और स्थानीय न्यायाधिकारों से समय-समय पर प्रतिपूर्ति की प्राप्ति होती है। और अधिक पढ़ें >>

मीडिया संपर्क:

Enedina Chhim

सामुदायिक प्रसार प्रबंधक 

714-567-5197

[email protected]

स्रोत:

Orange काउंटी मतदाता रजिस्ट्रार

संपादकों के लिए नोट: अतिरिक्त जानकारी के लिए हमारे बारे में पृष्ठ पर जाएं या मतदाता रजिस्ट्रार मीडिया हेल्पलाइन 714-567-5197 पर कॉल करें।